नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया की जिला कार्यकारिणी गठन किया। जिस पर शिवाकान्त शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
शहर के रामलीला मैदान स्थित होटल मे नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजेश शुक्ला ने की। बैठक में संगठन को जनपद में मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में शिवाकान्त शर्मा को जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, जिस पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। पदभार ग्रहण करते हुए शिवाकान्त शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना और समाज में पारदर्शिता तथा जनहित के कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में संगठन को सक्रिय बनाकर आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। नई कार्यकारिणी में रमाकान्त शर्मा को उपाध्यक्ष,प्रवीन पाण्डेय को सुरक्षा अधिकारी, विवेक पाण्डेय को सचिव, प्रदेश मिश्रा को महासचिव तथा रविकरन सिंह गौतम को संगठन सचिव बनाया गया है। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव जे.एन. मिश्रा, राष्ट्रीय विधि सचिव पं. सीताराम विश्वकर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष राणेश त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।