बाँदा-अलग-अलग दो युवकों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,शराब पीने के थे आदी

SHARE:

जनपद में अलग-अलग कारणों को लेकर दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नशे के आदी बताये गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र के मटेहना गांव निवासी 28 वर्षीय राजबहादुर पुत्र सीताराम निषाद डेढ साल से अपनी पत्नी के साथ ससुराल कबीरपुर में रहता था। शनिवार की दोपहर ससुराल के लोग खेत चले गए। तभी राजबहादुर ने कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो पहुंची पत्नी ने शव फंदे पर लटका देखा। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराली जनो का कहना था कि वह नशे का आदी था।थानाध्यक्ष मिथलेश सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। घरवालों के मुताबिक मृतक मजदूरी करता था। एक अन्य घटना में पुष्पेंद्र सिंह 35 पुत्र सबल सिंह निवासी बड़ोखर खुर्द थाना कोतवाली नगर ने शनिवार की शाम घर में शौच करने की बात कह कर घर से निकल गया। घर से जाने के बाद शौचालय के बगल में रोशनदान में उसने रस्सी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक अपने पिता का एकलौती संतान था। गांव में वह किराने की दुकान खोले हुए था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment