लूट के मामले में मंडल कारागार में निरुद्ध कैदी की मौत हो गई। कैदी के अचानक सीने में दर्द उठा था। तभी जेल प्रशासन ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी 38 वर्षीय श्यामलाल पुत्र अच्छेलाल के बुधवार की रात अचानक सीने में दर्द उठा। जानकारी होने पर बंदी रक्षको ने तत्काल उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जेल सिपाही विशम्भर नाथ तथा राकेश गौर ने गुरूवार की तड़के कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। तत्काल घटना की सूचना बंदी रक्षको ने जेल प्रशासन को दी। मामले की जानकारी मृतक के परिजनो को दी गई। डिप्टी जेलर नरेद्र वर्मा ने बताया कि श्यामलाल लूट के मामले में जनवरी माह से जेल में निरूद्व था। बुधवार की रात अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ। तत्काल उसे जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।