प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही युवती की प्रेमी ने गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद प्रेमी पर तेजाब डाल दिया। जिससे वह झुलस गया। वहीं पलटवार में हमलावर भी घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र की बालाजी नगर कॉलोनी में होली पर पति ने अपनी पत्नी का खून बहा दिया। लिव-इन-रिलेशन में प्रेमी के साथ रहने वाली 31 वर्षीय आरती की उसके पति ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति मुखौटा लगाकर पहुंचा और गेट खोलते ही महिला के प्रेमी पर गुलाल के साथ ही तेजाब फेंक दिया। फिर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में प्रेमी बृजदीप की ओर से तहरीर दी गई है। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी मनमोहन पांडेय से करीब दस साल पहले आरती का विवाह हुआ था। दोनों की सात साल की एक बेटी भी है। दोनों के बीच अनबन होने के बाद अलग हो गए थे। तलाक के लिए न्यायालय में अर्जी भी दी थी। जहां से छह महीने का समय मिला था। आरती बृजदीप के अधीन डाटा फीडिंग कार्य करती थी। इस बीच बृजदीप ने शादी करने का मन बना लिया। दोनों सहमति संबंध में रहते थे। बृजदीप के अनुसार, वह दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। यह बात मनमोहन पांडेय को अखर रही थी। बुधवार की सुबह करीब छह बजे बृजदीप व आरती घर पर थे। बृजदीप ने बताया कि मनमोहन मुखौटा लगाकर आया था। दरवाजा खटकने पर वह खोलने आया। जैसे ही उसने गेट खोला। तभी मनमोहन अचानक से धक्का देते हुए घर में घुस आया। उसने पहले गुलाल फेंका, फिर जेब से तेजाब की बोतल निकालकर हमला कर दिया।
पूरी तैयारी से आया था आरोपी
बृजदीप के मुताबिक मनमोहन पूरी तैयारी के साथ आया था। तेजाब से बचने के लिए उसने हाथ में ग्लब्स पहन रखे थे। बृजदीप का चेहरा झुलसने पर शोर सुनकर आरती भी दौड़कर आ गई। उसने मनमोहन के ऊपर ईंट से हमला कर दिया। तभी बृजदीप ने उससे भागने के लिए कहा, लेकिन मनमोहन ने आरती को दौड़ाकर पकड़ लिया और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह भागने लगा। बृजदीप के हमले से घायल हुआ हमलावर
तेजाब से झुलसने के बाद आरती के प्रेमी बृजदीप ने पलटकर हमला किया। जिससे आरती के पति मोहन को भी गंभीर चोट आई। वह भी वहीं पर गिर गया। घटना के बाद आरती के गले से खून बह रहा था। जिसे रोकने के लिए बृजदीप काफी देर तक चबूतरे पर बैठा रहा। उसका फोन घर के अंदर रखा था। वह फोन लेने के लिए घर के अंदर गया और फिर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। शादी करने वाले थे प्रेमी युगल
पति से अनबन होने के आरती बृजदीप के साथ रहने लगी थी। दोनों ने तय किया था कि वह जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन होली पर पति ने आरती का खून बहा दिया। उनकी सात वर्षीय बेटी भी अनाथ हो गई है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।