बाँदा-आउटडोर परीक्षा के क्रम में आयोजित हुई क्रास कंट्री दौड़

SHARE:

पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों की आउटडोर परीक्षा के क्रम में 10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।
सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी सदर/आरटीसी राजवीर सिंह गौर की उपस्थिति में रविवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के आधारभूत प्रशिक्षण वर्ष–2025 के अंतर्गत आयोजित आउटडोर परीक्षा के क्रम में 10 किमी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का प्रारंभ पुलिस लाइन ग्राउंड से होकर महाराणा प्रताप चौराहा,मवई बाईपास, कनवारा बाईपास,जरैली कोठी मार्ग होते हुए पुनः पुलिस लाइन ग्राउंड पर समाप्त हुआ। दौड़ को लेकर निर्धारित मार्ग पर संपूर्ण व्यवस्था पुलिस अधिकारियों की देखरेख में सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की गई। उक्त क्रॉस कंट्री दौड़ का उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों की शारीरिक दक्षता, सहनशक्ति,मानसिक दृढ़ता,अनुशासन एवं विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता का परीक्षण करना था। इस दौरान प्रशिक्षक अधिकारियों द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। दौड़ में सभी रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साह,जोश एवं अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों की सराहना की गई। तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment