बाँदा-गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांटेड चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया अरेस्ट

SHARE:

गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक और अभियुक्त को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना मटौध पुलिस द्वारा गिरोह बनाकर वाहनों की चोरी करने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त (गैंग सदस्य) को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दो पहिया व चार पहिया वाहनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था और वांछित चल रहा था। इसी क्रम में थाना मटौंध पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमित उर्फ बुग्गी पुत्र बसन्ता निवासी दुरेंड़ी थाना मटौंध को इचौली चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दिनांक 23 फरवरी को गैंग के एक अन्य सदस्य मुक्कू पुत्र रामकिशोर निवासी दुरेंड़ी थाना मटौंध जनपद बांदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में मटौंध प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह,उप निरीक्षक विकास नेहरा,आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment