बाँदा-चोरी के ई-रिक्शा के साथ पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर,थाने का टॉप टेन अपराधी है अमानत

SHARE:

ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से रिक्शा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध पहले से गोकशी सहित दर्जनों मुकदमे दर्ज है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मटौंध पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पकड़ा है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले अजय पुत्र कामता प्रसाद नें विगत 17 जनवरी को मटौंध पर सूचना दी कि वह विगत 15 जनवरी की शाम सवारी लेकर मटौंध आया और पेट्रोल पम्प के पास सो गया। जब वह सोकर उठा तो उसका ई-रिक्शा अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया।सूचना पर थाना मटौंध में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में गुरुवार को थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को अमानत पुत्र शराफत निवासी गोयरामुगली थाना मटौंध को मटौंध के पास मुडेरी मोड से गिरफ्तार किया गया। सहायक एसपी ने बताया कि अभियुक्त अमानत शातिर किस्म का अपराधी है। जो पूर्व में भी कई बार में जेल जा चुका है। अभियुक्त पर थाना मटौंध में गोकशी सहित करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामलें दर्ज है। अभियुक्त के पास से चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक मनीष कुमार,शिवाजी मौर्य,आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार,अच्छेलाल,अजय कुमार शामिल रहे।
*आपराधिक इतिहास
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment