बाँदा- आमजनों की सुरक्षा के साथ महिला सशक्तिकरण की होगी पुलिस की प्राथमिकता-पलाश

SHARE:

घटित घटनाओं के खुलासे के साथ टॉप 10 तथा पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसके अलावा मादक तस्करों पर प्रभावी नकेल कसे। उपरोक्त निर्देश एसपी ने मासिक अपराधिक समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने तथा जनपद में शातिं एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी होली, नवरात्रि,ईद-उल-फितर आदि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराये को लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल कबद्वारा जनपद के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने थानाध्यक्षों को सतर्क रहकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। अपराधों की समीक्षा में सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/शाखा प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने आगामी होली, नवरात्रि,ईद-उल-फितर त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के निर्देश देने के साथ कहा कि इस समय बाजारों में खरीददारी के लिए काफी भीड़ रहेगी। विशेषकर सर्राफा,बर्तन और कपड़ों की दुकानों पर महिलाएं बड़ी संख्या में खरीददारी करने जाती हैं। इसलिए बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया जाए। साथ ही सादे वस्त्रों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए। उन्होने संगठित अपराधों तथा गिरोहबन्द अपराधों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश देते हुए आदेशित किया कि ऐसे अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट,गुण्डा एक्ट के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाए साथ ही लगातार अपराधों में शामिल अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए तथा जिला बदर की कार्यवाही की जाए।समीक्षा बैठक में चोरी, नकबजनी तथा टप्पेबाजी जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु नियमित पैदल गस्त,वाहन चेकिंग बैंक चेकिंग के निर्देश दिए। उन्होने निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में रात्रि मोबाइल पार्टी निरन्तर भ्रमणशील रहें साथ ही सूनसान स्थानों पर पीआरवी वाहनों का स्टॉप प्वाइंट बनाया जाए। एसपी पलाश बंसल ने लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा के क्रम में उन्होने निर्देशित किया कि लम्बित विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल के विवेचकों का नियमित रुप से अर्दली रुम कर यह सुनिश्चित करें कि विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण हो। उन्होने सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रभावी जनसुनवाई के निर्देश दिए और कहा कि शिकायतों का निस्तारण भौतिक होना चाहिए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही निस्तारण का आधार हो। थाने पर आने वाले लोगों से पुलिस का व्यवहार विनम्र हो तथा किसी से भी किसी प्रकार की अभद्रता क्षम्य नहीं होगी और ना ही वसूली की शिकायत बर्दाश्त की जाएगी। एसपी ने साफ कहा कि उन्हें दाम नहीं,काम चाहिए। इसलिए ईमानदारी के साथ अपना कार्य करें। उन्होने निर्देशित किया कि थाना स्तर या मुख्यालय स्तर पर प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों में जाँचकर्ता अधिकारी 24 घण्टे के भीतर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर स्थिति का भौतिक निरीक्षण एवं निस्तारण सुनिश्चित करें । प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ नियमित रुप से इसकी निगरानी करें कि शिकायतों का प्रभावी निस्तारण हो। समीक्षा बैठक में उन्होने प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना तथा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि साइबर अपराधों की रोकथाम शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। साइबर अपराधों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । शासन की मंशा के अनुरुप उन्होने सभी थानों पर पृथक रुप से प्रशिक्षण प्राप्त उपनिरीक्षकों और आरक्षियों/महिला आरक्षियों को नियुक्त कर जनता की शिकायत सुनी जाये। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण बांदा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए साथ ही महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी अभियोजन एवं पैरवी के माध्यम से अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होने महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बृहद स्तर पर जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।अपराध समीक्षा बैठक से पूर्व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा सैनिक सम्मेलन कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुन उनके निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उन्होने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि बैरक तथा मेस की मरम्मत की यदि आवश्यकता हो तो उसे ठीक कराएँ सुनिश्चित करें कि मेस ठीक तरह से संचालित हो। इस दौरान उन्होने कहा कि किसी भी पुलिस कर्मी कार्य सरकार से संबंधित या कोई भी व्यक्तिगत समस्या हो तो पुलिसकर्मी उनसे व्यक्तिगत रुप से मिल सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी समय कॉल कर सकते हैं। पुलिसकर्मियों की समस्यायों का हर संभव निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में एएसपी शिवराज सहायक एसपी मेविस टॉक,सीओ बबेरू सौरभ सिंह,अतर्रा प्रवीण कुमार,नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी,सदर राजवीर सिंह गौर,सीओ ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment