बाँदा- मदद के बहाने धोखाधड़ी करने वाला पकड़ा गया अंतर्जनपदीय जालसाज, साथी की पुलिस कर रही तलाश

SHARE:

मदद के बहाने एटीएम से पैसा निकालने वाले जालसाज को पुलिस ने पकड़ा है। वही उसका साथी अभियुक्त फरार है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से नगदी भी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा ठगी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अन्तर्राज्यीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले सुनील कुमार द्वारा सूचना दी गई कि विगत 16 फरवरी को उसके साथ 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एटीएम में सहायता करने के बहाने चोरी/टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। वही पकड़ने के लिए एसपी पलाश बंसल ने टीम लगाई थी। इसी क्रम में तकनीकी साक्ष्यों,सीसीटीवी कैमरों की फुटेज,घटनास्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्य एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया गया। साक्ष्यों के विश्लेषण के उपरांत मुखबिर की सूचना से अभियुक्त की पहचान सुनिश्चित की गई। तथा अभियुक्त को पल्हरी नहर रोड़ बडा बाईपास से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में अभियुक्त उमेश द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने एक अन्य साथी रवि उर्फ भीमा के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ छलपूर्वक एटीएम बदलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त उमेश पुत्र हरिकेश निवासी काछा बोधराम का पुरवा थाना जठवारा जनपद प्रतापगढ़ एटीएम मशीनों के आसपास पहले से मौजूद रहकर पैसे निकालने में असमर्थ अथवा सहायता मांगने वाले व्यक्तियों को अपने झांसे में लेता था। सहायता के बहाने अभियुक्त अत्यंत चतुराई से पीड़ित का एटीएम कार्ड बदल लेता था। तथा बातचीत,भ्रम एवं मानसिक दबाव बनाकर उसका पिन नंबर ज्ञात कर लेता था। इसके पश्चात अभियुक्त अलग-अलग एटीएम मशीनों से पीड़ितों के खातों से धनराशि निकाल लेता था । अभियुक्त द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 19 हजार 500 रुपए बरामद हुई है। वहीं अन्य अभियुक्त रवि उर्फ भीमा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में आशुतोष त्रिपाठी चौकी प्रभारी मण्डीसमिति थाना कोतवाली नगर,आरक्षी अनुराग यादव,मनीष शुक्ला शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment