बाँदा-पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा सप्लायर,पेट्रोल पंपों में सेटिंग्स बनाकर करता था गांजा की बिक्री

SHARE:

ट्रक चालकों के साथ शौकीनों को पुड़िया बनाकर गांजा की बिक्री करने वाले सप्लायर को पकड़ा है। जिसके कब्जे से डेढ़ किलो से अधिक सूखा गांजा बरामद हुआ है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। एसओ कोतवाली देहात चन्द्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पचुल्ला नाला पुलिया के पास से एक अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तराकेश पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम चहितारा थाना कोतवाली देहात के कब्जे से एक सफेद झोले में 1617 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि अभियुक्त बाहर से गांजा लाने के बाद पुड़िया बनाकर बिक्री करता था। कई पेट्रोल पंपो में भी उसकी सेटिंग्स थी। ट्रक चालकों के साथ शौकीनों को गांजा बेंचता था। अभियुक्त वर्ष 2021 में भी गांजा के साथ पकड़ा गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चन्द्रप्रकाश तिवारी,उप निरीक्षकसमीम अहमद,नीलू,राम आशीष शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment