प्रयागराज-बमबाज गुड्डू मुस्लिम सहित अतीक अहमद के शूटरों पर एक और एफआईआर

SHARE:

प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे पांच-पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम,शूटर अरमान और साबिर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। मुकदमा एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की तहरीर पर धूमनगंज थाने में दर्ज किइस गया है।
माफिया अतीक अहमद के करीबी तथा उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम निवासी चकनिरातुल चकिया थाना खुल्दाबाद, अरमान पुत्र शमीम निवासी महात्मा गांधी मार्ग सिविल लाइंस प्रयागराज और साबिरपुत्र नसीम निवासी मरियाडीह थाना धूमनगंज के खिलाफ धूमनगंज थाने में 2/3 गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह कर रहे हैं। इनके विरुद्ध 12 जून को न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन यह तीनों बदमाश गिरफ्तार नहीं हो सके। इसके बाद 13 नवंबर 2025 को न्यायालय ने 83 बीएनएसएस का आदेश निर्गत किया। जिसके अनुपालन में तीनों बदमाशों के घर पर मुनादी कराई गई। बावजूद इसके तीनों बदमाश न तो न्यायालय और न ही विवेचक के समक्ष आत्मसमर्मण किए। यह तीनों लगातार फरार चल रहे हैं। यह कृत्य दंडनीय अपराध है। इस मामले में तीनों के खिलाफ एयरपोर्ट थाना प्रभारी और विवेचक विनय कुमार सिंह ने धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
5-5 लाख का गुड्डू मुस्लिम, साबिर,अरमान पर घोषित है इनाम
राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम रखा है। धूमनगंज प्रभारी अमरनाथ राय ने 24 अक्तूबर 2024 को थाने में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर समेत कुल 15 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें फरार चल रहे पांच लाख के तीन इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान भी शामिल थे। बता दें कि 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल हत्याकांड ने प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। धूमनगंज में माफिया अतीक अहमद के शूटरों ने अधिवक्ता उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर पर बम व ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी।
एक दर्जन आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल
अधिकारियों के मुताबिक, इस बात के प्रमाण मिले हैं कि यह गैंग आर्थिक लाभ के लिए संगठित होकर अपराध करता रहा है। पूर्व में यह गैंग अतीक व अशरफ की सरपरस्ती में संचालित होता रहा। इसके बाद गैंग का सरगना अतीक का बेटा अली था। धूमनगंज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान फरार चल रहे हैं। जिनकी तलाश लंबे समय से की जा रही है। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment