रविवार को डीएम ने सदर के कई बूथों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मतदाताओ से अपील की है कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। जिससे स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने विधानसभा 235-बाँदा के मतदेय स्थल क्रमांक 158,159160 एवं 161 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त मतदेय स्थलों पर बीएलओ (BLO) उपस्थित पाए गए। मतदाताओं द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावली की सूची में अपने नामों का परीक्षण किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित बीएलओ द्वारा मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया तथा आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने मतदाताओं से अपील की है कि जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अंकित नहीं है। वह अपना नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म-6, नाम में संशोधन हेतु फॉर्म-8 तथा नाम विलोपन अथवा आपत्ति हेतु फॉर्म-7 भरकर संबंधित बीएलओ अथवा निर्धारित केंद्र पर जमा कर दें। डीएम ने मतदाताओं से अपेक्षा की है कि वह मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। जिससे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।