बाँदा-चोरी के ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर का गिरोह,पुलिस ने भेजा जेल

SHARE:

जनपदीय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। तिंदवारी तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरो के गिरोह को पकड़ा है। जिनके कब्जे से चोरी के ट्रैक्टर ट्राली सहित घटना प्रयुक्त बोलेरो बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना तिन्दवारी व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चोरो का पर्दाफाश करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित 02 अभियुक्तों को पकड़ा है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि दिनांक 03.02.2026 को कस्बा तिन्दवारी से एक ट्राली एवं दिनांक 08.02.2026 को ग्राम मुंगुस से अमर सिंह का ट्रैक्टर व ट्राली चोरी की घटना की सूचना थाना तिन्दवारी पर प्राप्त हुई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । जिसके क्रम में तथा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों आदि की मदद से अभियुक्तों की पहचान करते हुए सोमवार को थाना तिन्दवारी तथा एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कस्बा तिन्दवारी में गश्त व चेंकिग के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी आते हुए दिखाई दी। जिसे रोकने पर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास किया गया। जिसे पुलिस द्वारा घेराबन्दी करते हुए अभियुक्त राजू उर्फ राजीव पुत्र गंगाचरन निवासी बरेठी कलां थाना चिल्ला, चन्दन पुत्र लल्लू निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि अभियुक्त राजू थाने का नामचीन हिस्ट्रीशीटर है।गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि वह अपने एक अन्य साथी कुलदीप के साथ मिलकर थाना तिन्दवारी व अन्य आस-पास के क्षेत्रो में चोरी की घटनाओ को अंजाम देते है। ग्राम मुंगुस में की गई टैक्टर व ट्राली की चोरी का जुर्म स्वीकार किया गया। तथा उनकी निशानदेही पर 01 ट्रैक्टर व 02 ट्राली बरामद की गई है। साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर व एक चार पहिया वाहन बोलेरो को बरामद कर सीज किया गया है। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त कुलदीप की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि अभियुक्त राजू एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिस पर गैंगस्टर/गुण्डा/एक्ट/चोरी/रंगदारी/मारपीट आर्म्स एक्ट/मादक पदार्थ आदि जैसे विभिन्न मामले में करीब 04 दर्जन मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष तिंदवारी संदीप कुमार सिंह,एसओजी प्रभारी आनंद सिंह प्रभारी एसओजी,राजेश मौर्य प्रभारी सर्विलांस,कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर,आरक्षी अश्वनी प्रताप सिंह,प्रतीक सिंह,मनीष मिश्रा,ऋषभ कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment