बाँदा-कालिंजर महोत्सव के दूसरे दिन मिलेट्स महोत्सव का हुआ उद्घाटन,विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल

SHARE:

कालिंजर महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को अलग अलग विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ मिलेट्स महोत्सव का उद्घाटन किया गया।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनांतर्गत न्यूट्रीशिरियल घटक में दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेला का शुभारंभ जल शक्ति मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। शुभारंभ के पश्चात मंत्रीरामकेश निषाद, विधायक ओममणि वर्मा,पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल के द्वारा शुभारंभ करने के बाद मेला प्रांगड़ में विभिन्न विभागों द्वारा जगाए गए 5 दर्जन से अधिक स्थलों का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में दर्जन भर से ज्यादा संस्कृति कार्यकमों तथा नुक्कड़ नाटक एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मिलेट्स के उत्पादन एवं उपभोग को बढाने तथा महत्व को बताते हुए जागरूक किया। कार्यकम में संबंधित विभागों से अधिकारियों तथा 4000 से ज्यादा कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई