उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से राज किशोर शुक्ला प्रधानाचार्य गांधी इंटर कॉलेज पनगरा को जिलाध्यक्ष एवं राजा कैलाश चंद्र प्रवक्ता डीएवी इंटर कॉलेज बांदा को जिला मंत्री चुना गया। शिक्षकों के द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
रविवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला संगठन की बैठक संगठन के संरक्षक जमुना प्रसाद पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जनपदीय निर्वाचन पर विचार करते हुए सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष राज किशोर शुक्ला प्रधानाचार्य गांधी इंटर कॉलेज पनगरा एवं जिला मंत्री राजा कैलाश चंद्र प्रवक्ता डीएवी इंटर कॉलेज बांदा को चुना गया। तथा कार्यकारणी के गठन का दायित्व जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री को दिया गया। बैठक में मंडलीय मंत्री मेजर मिथिलेश कुमार पाण्डेय, प्रांतीय सदस्य पतिराखन सिंह एवं राजेश कुमार तिवारी पूर्व जिला मंत्री अजीत सिंह,रामचंद्र सोनकर,रमेश चंद्र,देव कुमार वर्मा,नीरज शर्मा, रामबाबू वर्मा,ब्रजमोहन सिंह,संगठन मंत्री सूरज प्रजापति,सत्येंद्र कुमार, मंगल प्रसाद,शिवदत्त गुप्ता,गोरेलाल गुप्ता रामायणी आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण दिवाकर ने किया। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्ति किया गया और जनपद स्तर पर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए अति शीघ्र प्रभावी कदम उठाया जाएगा और समस्याओं का समाधान न होने पर बोर्ड परीक्षा के बाद धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा।