तेज रफ्तार थार दुकान में घुस गई। इस दौरान दुकान के पास खड़ा युवक वाहन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वही एक युवक व युवती घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार अतर्रा कस्बे के शिवपुरी निवासी 45 वर्षीय महेश पुत्र रामचंद्र वर्मा मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात वह थाने के समीप स्थित दुकान के पास खड़ा था। इसी बीच तेज रफ्तार थार आनियंत्रित होकर थाने के नजदीक दुकान में घुस गई। जिस पर चपेट में आकर महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। थार में बैठा युवक तथा युवती घायल हो गई। महेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई रमेंश वर्मा ने बताया कि महेश रात को घर से खाना खाकर थाने की तरफ घूमने गया था। वह दुकान के पास खड़ा हो गया । तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने थार को अपने कब्जे में ले लिया है।थार कपड़ा व्यापारी अमन चला रहा था। उसके साथ युवती भी थी। दोनो लोग किसी रेस्टोरेट से खाना खाकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।