
आगरा-दूसरे युवक से बात करने पर प्रेमी ने की थी एचआर मैनेजर की हत्या,पुलिस ने किया गिरफ्तार
UP TIMES NEWS
FOLLOW US:
FOLLOW US:

पुलिस की पूछताछ में विनय ने बताया कि उसने मिंकी को घटना वाले दिन ऑफिस बुलाया। दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वह चाकू लेकर आया था। उसने मिंकी पर ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन पर चाकू मारने से खून बहने लगा। वह जमीन पर गिर गई। उसने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। कूड़ा रखने वाली पॉलिथीन में शव को रखा। चाकू से काटकर सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद प्लास्टिक के बोरे में रख दिया। इसके ऊपर पार्सल पैक करने वाला टेप लपेट दिया। सिर को अपने बैग में रख लिया। मिंकी की ही स्कूटी पर रखकर जवाहर पुल तक आया। यमुना में फेंकना चाहता था। मगर बोरा उठा नहीं सका। राहगीरों के आने पर बोरा पटककर झरना नाला की तरफ भाग गया। वहां पर सिर, मोबाइल, मिंकी के कपड़ों और बैग को ठिकाने लगा दिया। शाहदरा के पास युवती की स्कूटी को छोड़ दिया। इसके बाद वह अपने घर चला गया।WhatsApp us