दो महिला डाक्टर आपस मे भिड़ गए। विवाद के चलते ओपीडी में मरीजों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे अन्य डाक्टरों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। सीएमएस का कहना है कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।
जिला अस्पताल के कमरा नबंर आठ को दो भागो में बांटा गया है। इसमें एक हिस्से में सर्जन डॉक्टर प्रतीक्षा गुप्ता बैठती है तो दूसरे हिस्से डॉक्टर ऋचा श्रीवास्तव बैठती है। वार्ड व्याय शाहरूख खान की ड्यूटी डॉक्टर प्रतिक्षा गुप्ता के यहां लगी थी। मरीज कम होने की वजह से शहररूख खान मौका पाकर डॉक्टर ऋचा के कमरे में पहुंच गया। इस बात की भनक सर्जन डॉक्टर को लग गई। सर्जन डॉक्टर अपना चेयबंर छोड़ कर डॉक्टर ऋचा के कक्ष के बाहर पहुंच गई। डॉक्टर ऋचा के ऊपर भड़क उठी। दोनो डॉक्टरो में जमकर विवाद हो गया। देखते ही मरीजो की भीड़ इकठठा हो गई। चेबंर छोड़ कर कई डॉक्टर मौके पर पहुंच गए। वार्ड व्याय के साथ भी खीचा तानी की गई। शोर सुनकर ट्रामा सेंटर के ई एमओ डॉक्टर विनीत सचान मौके पर पहुंचे। किसी तरह समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। डॉक्टर ऋचा का कहना है कि उन्होने मौखिक तौर पर सीएमएस को अवगत करा दिया है। प्रभारी सीएमएस डॉक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि दो कमरे के बीच एक वार्ड व्याय की ड्यूटी लगाई गई है। जब कि दोनो कमरो में वार्ड व्याय होना चाहिए। इसी बात को लेकर विवाद हुआ है। दोनो डॉक्टरो से लिखित मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।