सरकारी दफ्तरों में कामकाज के बजाय अब सोशल मीडिया रील का खुमार चढ़ने लगा है। मामला हमीरपुर मुख्यालय स्थित जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र का है। दो बाबू ऑफिस के गंभीर काम निपटाने के बजाय फिल्मी गानों पर डांस कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उद्योग केंद्र में तैनात बाबू चेतन और साधना के रील बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑफिस के महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों को दरकिनार कर दोनों कर्मचारी फिल्मी गानों पर थिरक रहे हैं और रील शूट कर रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। उच्चाधिकारियों ने साधी चुप्पी
कमेंट्स में यूजर लिख रहे हैं कि काम के ना धाम के, पा रहे मोटी पगार। जिला उद्योग कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग में, जहां उद्यमियों और बेरोजगारों के लोन व उद्योगों से जुड़ी फाइलें लंबित रहती हैं। वहां कर्मचारियों का यह रवैया विभागीय अनुशासन की पोल खोल रहा है। रील वायरल होने के बाद विभाग के उच्चाधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।