बाँदा-ऑटो की टक्कर से बाइक सवार बिजली मिस्त्री की हुई दर्दनाक मौत

SHARE:

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमासिन थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी 20 वर्षीय प्रियांशू पुत्र कपूर चंद रविवार की शाम किसी काम से बाइक लेकर मुसीवा गांव जा रहा था। तभी मुसीवा पुलिया के पास सामने से आ रही आटो ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी कमासिन में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई अंशू ने बताया कि प्रियांशू प्राइवेट बिजली मिस्त्री था। वह दो भाइयो में छोटा था।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment