जनपद में ठंड का कहर लगातार जारी है। ठंड की चपेट में आने से बुजुर्ग सहित दो की मौत हो गई।
कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव निवासी 63 वर्षीय रामसजीवन पुत्र रामप्रताप शनिवार की रात गेंहू की फसल की सिचाई करने गया था। खेत की सिचाई करते समय सर्दी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा। परिजनो ने पहले घरेलू उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे पीएचसी कमासिन ले गए। जहां उपचार होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। तभी सर्दी लग जाने से उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के छनेहरा गांव निवासी 55 वर्षीय भइया लाल पुत्र टिरूवा किसानी करता था। वह रविवार की दोपहर घर पर था तभी सर्दी लग जाने से उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पीके गुप्ता ने बताया कि सर्दी के कारण उसे हार्ट अटैक हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई है।