लखनऊ-ठंड से बचाव कर लिए वितरित किए गए कम्बल, कम्बल मिलने पर जरूरतमंदो जताई खुशी

SHARE:

ठंड से चलते जहां जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हैं। लोगों का घर से निकलना तक दुश्वार है। वही जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवियों के द्वारा सैकड़ो गरीबों को कंबल वितरित किए गए।
भारतीय जनता पार्टी के बाँदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के जन्मदिवस पर राजधानी लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में उनके चाहने वालों के द्वारा ठंड से ठिठुर रहे गरीब तपके के सैकड़ो लोगों को कंबल वितरित किए गए। तकरीबन 5 सैकड़ा से अधिक असहायों को कंबल का वितरण किया गया। कंबल मिलने पर जरूरतमंदों ने बेहद खुशी जताई। साथ ही आभार जताया। आयोजन अतुल बाजपेई ने बताया कि बांदा सदर के विधायक प्रकाश द्विवेदी के जन्मदिवस पर कंबल वितरण का आयोजन किया गया है। इस दौरान तकरीबन 5 सैकड़ा से अधिक कंबल वितरित किए गए हैं। कार्यक्रम में अंतू द्विवेदी, मोहन स्वरूप तिवारी,अचल वाजपेई,राम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई