बाँदा-पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान,फोन चलाने को लेकर लगाई थी फटकार

SHARE:

फोन चला रही बेटी को पिता ने डांट दिया तो नाराज होकर उसने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।गिरवां थाना क्षेत्र के दरगाही पुरवा निवासी 16 वर्षीय अभिलाषा पुत्री भगवती प्रसाद ने बुधवार की शाम कमरे के अंदर दरवाजे की हुक पर रस्सी से फांसी लगा लिया। काफी देर खेत से घर लौटे पिता ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की आशंका पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां इलाज होने से पहले उसने दम तोड़ दिया। शव देखते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के चाचा रामस्वरूप ने बताया कि अभिलाषा फोन चला रही थी। इस पर पिता ने ज्यादा फोन चलाने के लिए मना किया। इतना कहने के बाद वह खेत चला गया। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई