बाँदा-गौशाला के निरीक्षण में खुली अव्यस्थाओ की पोल,सीडीओ ने पंचायत सचिव तथा प्रधान के विरुद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश

SHARE:

गौशाला अव्यवस्था देख सीडीओ का पारा हाई हो गया। गन्दगी के अलावा अन्य अव्यस्थाओ की भी भरमार रही। सीडीओ ने पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
डीएम जे रीभा के निर्देशन पर सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बिसंडा ब्लॉक के घूरी गांव स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान गौशाला की स्थिति बेहद खराब पाई गई। टीनशेड के नीचे कीचड़ जमा मिला और पूरे परिसर में गन्दगी की भरमार रही। गौशाला में मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि यहां लगभग 130 जानवर रखे गए हैं। इसके बावजूद चारा,पानी और देखभाल की व्यवस्थाओं में लापरवाही साफ दिखाई दी। कई स्थानों पर गंदगी और दुर्गंध के कारण व्यवस्था बदहाल नजर आई। स्थिति देखकर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पशु होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभा रहे हैं। इसी आधार पर मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर ही सचिव ग्राम पंचायत,पशु चिकित्साधिकारी,ग्राम प्रधान के खिलाफ करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्थित सफाई,पानी और चारा व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव के लोगों का कहना है कि गौशाला की अव्यवस्था की शिकायतें पहले भी उठती रही हैं। लेकिन अब मुख्य विकास अधिकारी के हस्तक्षेप से सुधार की उम्मीद बनी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई