बाँदा-कमरे में घुसकर भाई-बहन पर किया चाकू से हमला,घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

SHARE:

पुराने विवाद को लेकर खानदानियों ने भाई-बहन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे यह दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी गोविंद 19 पुत्र छोटेलाल सोमवार की रात अपनी छोटी बहन आरती 14 के साथ कमरे के अंदर पढ़ रहा था। तभी ताऊ समेत तीन लोग घर के अंदर घुस गए। गोविंद के गले में चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। बचाने आये पिता को भी मारपीट कर घायल कर दिया । शोर गुल सुनकर परिवार के अन्य लोगों पर पहुंच गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घायल गोविंद ने बताया कि 3 माह पहले गोबर उठाने को लेकर ताऊ से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते ताऊ समेत तीन लोगों ने दोनों भाई-बहन को मारपीट का घायल कर दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई