बाँदा-घर से बुलाकर दोस्त की हत्या के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

SHARE:

युवक को घर से बुलावाने के बाद हाकी और राड़ से हत्या करने वाले दो आरोपी दोस्तों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब हो कि थाना कोतवाली देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के मजरा साहदी पुरवा निवासी 21वर्षीय प्रेम चंद्र प्रजापति पुत्र बृजबिहारी प्रजापति बुधवार की रात अपने घर पर था। तभी उसके साथी साहिल ने उसे बबेरू रोड स्थित खेत सिंह खगार चौहारा बुलवा लिया। वही पर शराब ठेका भी है। प्राजंल गुप्ता,साहिल सिंह, गोलू ठाकुर समेत दो अज्ञात लोगो ने प्रेम को बेरहमी से पीट कर मरणासंन्न कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल प्रेमचन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां में सुधार न होने पर उसे झांसी ले जाया गया। यहां के डॉक्टरो ने जवाब दे दिया। परिजन उसे ग्वालियर ले गए। यहां पर भी उसे होश नही आया। परिजनो ने सैफई मेडिकल कालेज इटावा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि बृजबिहारी ने प्रजांल गुप्ता,गोलू ठाकुर, साहिल सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीबी फुटेज में युवराज, और सत्यम का नाम सामने आया था। एसपी पलाश बंसल ने थानाध्यक्ष को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। बुधवार को थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने चहितारा मोड़ के नजदीक से आरोपी प्राजंल गुप्ता,सत्यम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई