दिल्ली-लाल किला मेट्रो स्टेशन के नजदीक बड़ा धमाका,कई गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त,जांच एजेंसियां हुई अलर्ट

SHARE:

लाल किला मेट्रो स्टेशन दिल्ली में विस्फोट का जबरदस्त धमाका हुआ है। अचानक हुए विस्फोट से जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम एक धमाका हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह धमाका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुआ है। जिसके बाद कार में आग लग गई। मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल विभाग के वाहन पहुंच गए हैं। इस बारे में पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। एजेंसियों द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई