अपहरण के मामले में वांटेड चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया है। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। अभियुक्त के विरुद्ध लूट,डकैती सहित दर्जनों संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार की देर रात थाना जसपुरा क्षेत्र में अपहरण की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य अभियुक्त भानू उर्फ भानू प्रताप पुत्र कमल को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। एडिशनल एसपी शिवराज ने बताया कि थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम गौरीकला निवासी शिवशंकर पाल का पुत्र विगत 2 सितंबर की शाम ग्राम में आयोजित मेला देखने गया था। तभी भानू उर्फ भानू प्रताप पुत्र कमल निवासी वाहुण्डरी थाना जसपुरा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आपसी विवाद के दौरान भानू ने अपने साथियों के साथ उसके पुत्र का अपहरण कर ले गए। जिसके क्रम में 3 सितंबर को जसपुरा पुलिस द्वारा अपह्रत युवक को 24 घण्टों के भीतर सकुशल बरामद करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त भानू फरार चल रहा था। लगातार फरार रहने के चलते एसपी पलाश बंसल ने आरोपी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा प्रयास किये जा रहे है । इसी क्रम में शनिवार की देर रात थाना जसपुरा पुलिस टीम रात्रि गश्त,संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग में मामूर थे। गश्त के दौरान मुखबिर के जरिए खास सूचना मिली कि थाना जसपुरा से 02 किमी आगे झंझरी रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति पैदल-पैदल जा रहे है। जिसमें एक भानू लग रहा है। जो अपहरण के मुकदमे में वाछिंत है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौंके पर पहुंचकर व्यक्ति को आत्मसमर्पण हेतु कहे जाने पर स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त भानू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी स्थिति सामान्य है।अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा,01 जिन्दा कारतूस,02 खोखा कारतूस व 530 नगद रुपए बरामद हुए है। एएसपी शिवराज ने बताया कि अभियुक्त भानू शातिर किस्म का अपराधी है। उसके विरुद्ध लूट,डकैती सहित दर्जनों मुकदमे भी दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जसपुरा अनिल कुमार,उप निरीक्षक राजाराम,आरक्षी दिलीप कुमार,राहुल,गौरख प्रसाद,आनंद कुमार शामिल रहे। आपराधिक इतिहास भानू उर्फ भानू प्रताप
1- मु0अ0सं0 130/23 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना जसपुरा जनपद बांदा
2- मु0अ0सं0 134/23 धारा 392/506/411 भादवि0 थाना जसपुरा जनपद बांदा
3- मु0अ0सं0 136/23 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना जसपुरा जनपद बांदा
4- मु0अ0सं0 348/24 धारा 115(2)/309(4)/317(2) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर ।
5- मु0अ0सं0 52/25 धारा 352/351(3) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट थाना जसपुरा जनपद बांदा
6- मु0अ0सं0 100/25 धारा 285/115(2)/351(3) बीएनएस थाना जसपुरा जनपद बांदा ।
7- मु0अ0सं0 106/25 धारा 224/352/351(3) बीएनएस थाना जसपुरा जनपद बांदा ।
8- मु0अ0सं0 122/25 धारा 140(1) बीएनएस थाना जसपुरा जनपद बांदा
9- मु0अ0सं0 847/25 धारा 191(2)/110/115(2)/352/351(3)/308(5) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
10- 3 यू0पी0 गुण्डा एक्ट थाना जसपुरा जनपद बांदा