बाइक से घर जा रहे बाइक सवार युवक को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गौरा जलालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय प्रेमकुमार पुत्र मोती लाल अपनी बहन मालती की ससुराल पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला में रहता था। वह सोमवार की रात बाइक से गांव जा रहा था। तभी खप्टिहा कला के पास सरिया लादे ई रिक्शा ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे बहनोई ने उसे उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पारिवारिक चाचा संतोष कुमार ने बताया कि प्रेम कुमार जोधपुर में रह कर काम करता था। वह दो माह पहले जेधपुर से अपनी बहन के घर इलाज करवाने आया था। तब से वह यही पर रह रहा था। दीपावली में दो दिन के लिए त्यौहार मनाने अपने गांव आया था। इसके बाद दोबारा वह बहन की ससुराल आ गया। रात को वह पैलानी से खप्टिहाकला जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था।