बाँदा-मेले की तैयारियों का अफसरों ने लिया जायजा,व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिये निर्देश

SHARE:

कालिंजर दुर्ग में लगे मेला के पहले दिन बेहद भीड़ का नजारा देखने को मिला। सुरक्षा को लेकर भारी फोर्स को तैनात किया गया है। डीएम,एसपी खुद मेला परिसर में पहुँचकर व्यवस्थाएं देखी। साथ ही खामियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को जनपद के कालिंजर दुर्ग में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले मेला की शुरुआत हो गई है। मेला आगामी 10 नवंबर तक चलेगा। रात 12:00 बजे के बाद दुर्ग में विराजमान नीलकंठ महाराज के कपाट भी खुल जाएंगे। कपाट खुलने के बाद सुरक्षा के बीच श्रद्धालु नीलकंठ महाराज के दर्शन कर सकेंगे। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी जेoरीभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के साथ जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम जे रीभा तथा एसपी पलाश ने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेले की आवश्यक व्यवस्थाओं की सभी तैयारियां को समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। डीएम जे रीभा ने निर्देश देते हुए कहा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए। एसपी पलाश बंसल ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए। सादे ड्रेस में भी कर्मी तैनात रहे। भीड़ पर विशेष नजर रखें। खासकर चोर तथा टप्पे बाजो पर विशेष नजर रखी जाए। निरीक्षण के सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी, कालिंजर प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह आदि मौजूद रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment