बाँदा-जन सेवा के रूप में मनाया गया फाउंडेशन के संस्थापक का जन्मदिन,मरीजों को वितरित किए फल

SHARE:

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन टीम के द्वारा संस्थापक का जन्मदिन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हिमांशु सिंह के नेतृत्व में युवाओं के द्वारा जन सेवा के रूप में मनाया गया। टीम के सहयोगियों ने मंदिर सहित अस्पताल पहुंचकर मरीजो को फल वितरित किए। इसके अलावा वृद्धा आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को भोजन कराया। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह का जन्मदिन मंगलवार को युवाओं के द्वारा जनसेवा दिवस के रूप में मनाया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हिमांशु सिंह की अगुवाई में युवाओं की टीम ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संकट मोचन मंदिर में प्रसाद वितरण के साथ की गई। इसके उपरांत टीम ने जिला अस्पताल पहुंचकर सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। फाउंडेशन के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया। अंत में बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन कार्यालय में यज्ञ कार्यक्रम एवं मिष्ठान वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थापक प्रवीण सिंह के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं संस्था के सदस्य हिमांशु सिंह,संतसरण अवस्थी (दादू भैया ),शशांक सिंह परमार,कुमार प्रथम,देवर्षि खरे,राहुल द्विवेदी,अतुल साहू,दीपू सिंह,प्रशांत शुक्ला,सक्षम शिवहरे,हनी गुप्ता,अक्षत दीक्षित,मोहित सिंह,कार्तिकेय निगम,शौर्य प्रताप सिंह,जटाशंकर तिवारी,हिमांशु साहू,नितेश अग्रवाल,सोनू साहू,अंकुर धुरिया,ओमनारायण सैनी
अभिषेक चंदेल,रमन सिंह,गौरव त्रिपाठी,अभयराज,आदित्य चौबे आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment