बाँदा-जरूरतमंद सामग्री वितरित करने के साथ ग्रामीणों को किया गया जागरूक

SHARE:

जनपद के गंछा गांव में समाजसेवी संस्था के द्वारा जरूरतमंदों को कपड़े जूते सहित जरूरतमंद सामग्री वितरित की गई। इसके साथ गांव वालों को जागरूक भी किया गया।

रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा,सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में सोसाइटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता में सदस्य निहाल खान के नेतृत्व में,ग्राम प्रधान ग्राम गँछा संजय त्रिपाठी की उपस्थिति में जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स,घड़ी,खिलौने आदि का वितरण ग्राम गँछा ब्लॉक बड़ोखर के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सर्पदंश,स्वास्थ्य,स्वच्छता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सोसाइटी की टीम के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली और सचिव मोहम्मद इदरीश के द्वारा जागरूक किया गया। कपड़े,किताबें,जूते,चप्पल,पर्स,घड़ी,खिलौने आदि पाकर ग्रामवासियों में बेहद खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य रूप में महामंत्री मोहम्मद अज़हर,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा,शाखा प्रमुख बरईमानपुर पवन पाण्डेय,शाखा प्रमुख खाईपार इरफ़ान खान चाँद,सदस्य शहाना खान आदि मौजूद रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई