बाँदा-गाजे बाजे के साथ कस्बे में निकली कलश यात्रा,झांकियों ने मोहा मन

SHARE:

तिंदवारी। भागवत कथा के आयोजन पर कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ-साथ मनमोहक झांकियां भी रही। जिनका कस्बे वासियों के द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया।

श्रीमद भागवत कथा के अवसर पर शनिवार को कस्बे कबीर नगर,तेरही रोड, तिंदवारी से भव्य कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा काली माता मंदिर होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे के साथ निकली।
राधा-कृष्ण एवं शंकर-पार्वती की सुंदर झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। कथा परीक्षित शिवनारायण विश्वकर्मा एवं फूला देवी रहे। कथा व्यास पंडित कमल किशोर शुक्ल द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा।कलश यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल,नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश साहू,सुमित विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा,सभासद अभिलाष गुप्ता,संतोष गुप्ता, विपिन गुप्ता,विनोद गुप्ता,श्यामू गुप्ता, रितेश गुप्ता, राज अनुरागी, मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु यात्रा में शामिल रहे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई