UP- तमंचा लेकर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

SHARE:

संदिग्ध हालत में तमंचा लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। जिसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति धौसड़ रोड़ केवतरा पुलिया के पास संदिग्ध रुप से भ्रमण कर रहा है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पुलिस टीम को भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूंछतांछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम सुखबीर पुत्र श्रीसिंह निवासी जौहरपुर थाना तिन्दवारी बताया। जिसके कब्जे से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है।मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस में आरोपी को जेल भेज दिया है। पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक पारसनाथ,आरक्षी अजीत कुमार,अनूप कुमार,राजन कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई