लखनऊ-फतेहपुर स्टेशन में पकड़े गए कछुआ तस्कर,148 कछुआ हुए बरामद

SHARE:

रेलवे पुलिस ने कछुआ तस्करी के एक बड़े गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 148 जीवित कछुए बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
फतेहपुर जिले में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कछुआ तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने दो तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 148 जीवित कछुए बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। संयुक्त टीम ने फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी जनपद सुल्तानपुर के रहने वाले हैं और ट्रेन के जरिए कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचने की तैयारी में थे। नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी टीमें इस कार्रवाई से वन्यजीव तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। बरामद सभी कछुओं को नियमानुसार वन विभाग को सौंप दिया गया है। वहीं, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई