UP-एसआईआर के कार्य सहित स्वास्थ्य व्यवस्था का कमिश्नर ने लिया जायजा,बीएलओ को दी शाबासी

SHARE:

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर कार्य एवं स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। जहां कमिश्नर ने एसआईआर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इधर सराहनीय कार्य करने पर कमिश्नर न एदो बीएलओ को शाबासी दी है।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार द्वारा तहसील सदर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर कार्य हेतु स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मौके पर 20 ऑपरेटर डिजिटाइजेशन कार्य करते मिले। वर्तमान में 19.11 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है। आयुक्त अजीत कुमार ने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि बीएलओ स्तर पर कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं है। जिस पर तत्काल सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए तथा तहसील स्तर पर पर्याप्त मानव संसाधन की तैनाती कर निर्धारित समयावधि में कार्य को पूर्ण कराया जाए। इसके उपरान्त आयुक्त द्वारा जनपद हमीरपुर की तहसील राठ स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जहाँ 13 कर्मचारी डिजिटाइजेशन कार्य करते हुए पाए गए। वर्तमान तक यहाँ 29.35 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य संपन्न हो चुका है। आयुक्त ने फॉर्म डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बीएलओ देवरिषि शर्मा (भाग संख्या 263) प्रगति 66 प्रतिशत एवं महेश कुमार (भाग संख्या 297) प्रगति 61 प्रतिशत कार्य किये जाने पर उन्हें शाबासी दी। साथ ही मौके पर उपस्थित उपजिलाधिकारी,राठ को भी उनके कुशल पर्यवेक्षण हेतु प्रशंसा पकी गई।निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, राठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सक समय से उपस्थित मिले। केन्द्र में साफ-सफाई,पेयजल, दवाओं की उपलब्धता तथा सीसीटीवी संचालन की स्थिति संतोषजनक पाई गई। मरीजों द्वारा अवगत कराया गया कि केन्द्र पर शव वाहन उपलब्ध नहीं है। इस पर आयुक्त ने केन्द्र प्रभारी को शव वाहन की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी ठंड से बचाव हेतु पूर्व तैयारी एवं आवश्यक सुविधाओं की निरंतर सुचारु स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई