बाँदा-एसआईआर को लेकर सरकार का उल्टा पड़ गया दाँव,इसलिए बढ़ाई जा रही तारीख पर तारीख

SHARE:

समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक बिजलीखेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में देश की प्रथम महिला शिक्षिका मां सावित्री बाई फुले की जयंती धूम धाम से मनाई गई। एवं मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मतदाता पुनर्निरीक्षण एवं राइफल क्लब मैदान को बचाने का मुद्दा छाया रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा ने की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ मधुसूदन कुशवाहा ने में कहा कि भाजपा सरकार का एसआईआर का दांव उल्टा पड़ गया है। इसीलिए वह तारीख बढ़ाती जा रही है और उनके तारीख बढ़ाने का एकमात्र उद्देश्य से सपाईयों का वोट काटना है। लेकिन सपा के कार्यकर्ता उनकी इस चल को कामयाब नहीं होने देंगे और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी परचम लहराएंगे। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री मनाएंगे। सांसद प्रतिनिधि इं पुरुषोत्तम गुप्ता ने अपने कहा कि राइफल क्लब शहर के बीच स्थित एकमात्र खेल का मैदान है। जहां पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से लेकर क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश रैना,प्रवेश सिंह,आरती सिंह आदि भी राइफल क्लब मैदान में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन मौजूदा सरकार बांदा के नवनिहालों का यह खेल का मैदान हड़प करके अपने पूंजीपति साथियों को देना चाहती है। अगर यह मैदान बिक गया तो बांदा शहर की सैकड़ो प्रतिभाओं का शारीरिक एवं मानसिक दमन होगा। यह केवल खेल का मैदान ही नहीं,अपितु इस मैदान से बांदा नगर वासियों की भावनाएं जुड़ी हुई है। हर वर्ष यहां खेल की प्रतिस्पर्धाएं होती हैं और बच्चे अपने हुनर को प्रदर्शन करते हैं। अन्य वक्ताओं में जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत यादव,उमेश यादव,हसन सिद्दीकी,अशोक सिंह गौर, ईशान सिंह लवी,महेंद्र सिंह वर्मा,किरन यादव,सुमन दिवाकर,शरद यादव,नन्द किशोर यादव आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव एजाज खान ने किया। तिंदवारी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश पटेल के नेतृत्व में लगभग पचास लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्चना पटेल प्रिंसू पटेल,मुन्ना पटेल, प्रमोद निषाद,लालमन यादव,एमडी खुराना,सौरभ लक्षकार,करन सिंह,आमिर खान,विकास सिंह,नासिर खान,नेतराम वर्मा,नौशाद खान,रामलाल प्रजापति, उमाकांत प्रजापति,फैसल राइन,दिलीप पटवा,मुशीर अली,कुदरत उल्ला खान, विवेक बिंदु तिवारी,आनंदी निषाद आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई