ट्रेड डील के मामले में सपा सांसद सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ट्रेड डील में अमेरिका के सामने सरकार पूरी तरह से नतमस्तक हो गई है।
दिल्ली में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने ट्रेड डील को लेकर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने ट्रेड डील को लेकर कहा कि सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि कृषि उत्पादों का भारत में शून्य आयात शुल्क के साथ आयात किया जाएगा, डेयरी उत्पाद और जेनेटिकली मॉडिफाइड अनाज भी आएंगे। इससे रोजगार में कमी आने की आशंका भी है। सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी द्वारा विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि वे लोगों का ध्यान व्यापार समझौते से भटकाने के लिए ऐसा कह रहे हैं। डिंपल यादव ने कहा कि सरकार केवल पर्दे डालने का काम कर रही है। सरकार यूएस के आगे नतमस्तक हुई है। जिसे पूरा देश देख रहा है। साथ ही भलीभांति समझ भी रहा है।