सुल्तानपुर-हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने सिपाही घायल,प्रयागराज रिफर

SHARE:

आबकारी सिपाही के तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने सिपाही घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए प्रयागराज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सोमवार की देर शाम तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली सिपाही को लग गई। जिससे वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर,प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली उसके साथी सिपाही ने ही चलाई थी। घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के कर्मजीतपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, रायबरेली में आबकारी विभाग में तैनात सिपाही अंकुर शुक्ला के तिलक कार्यक्रम में उनके साथी सिपाही विनीत मिश्रा और सुरेंद्र यादव शामिल हुए थे। इसी दौरान सुरेंद्र यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। गोली विनीत मिश्रा को लग गई। इससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। पिस्टल को कब्जे में ले लिया गया है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि मामले मे कार्यवाही की जा रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई