साथ मे रील बनाते युवक को किशोरी से प्यार हो गया। पहले उसे भगा कर ले गया। पुलिस दोनों को खोजकर घर ले आई। शादी करने की जिद करने की जिद में युवक टावर में चढ़ गया और उसने खूब नौटंकी की। समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने उसे किसी तरह नीचे उतारा।
यूपी के सीतापुर में लहरपुर के काजी टोला निवासी राजा खान मंगलवार को एक किशोरी से शादी की जिद पकड़कर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल समझाकर उसे नीचे उतारा। पुलिस युवक को नीचे उतारने के बाद समझाकर घर भेजा। बताया गया कि राजा खान शहर कोतवाली निवासी एक किशोरी के साथ रील बनाता था। एक माह पूर्व वह किशोरी को लेकर कहीं चला गया था। किशोरी के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने दोनों को ढूंढा। इसके बाद से किशोरी परिजनों के साथ रह रही है। इस बात से नाराज युवक मंगलवार को कैंची पुल के पास एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस अब उसे नीचे उतारकर समझाकर घर भेजा। साथ ही पुलिस ने दोबारा ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी।