आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर की टीम ने निवाड़ी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रयागराजबाँदा,मुजफ्फरनगर हिरा मॉडल,जे एन कॉलेज बांदा,निवाड़ी, तिंदवारा,धमना सहित 12 कब्बड्डी टीमों ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विकल्प शर्मा,कमल सिंह यादव,प्रकाश साहू,सुनील सक्सेना, राजेन्द्र अवस्थी ने फीता काट कर किया। सभी टीमों ने अपने अपने प्रारंभिक कब्बड्डी मैच खेले और नॉकआउट क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीत आगामी मुकाबले में प्रवेश किया।पहला सेमीफाइनल बांदा तथा प्रयागराज के मध्य खेला गया। जिसमें बांदा ने सेमीफाइनल का महामुकाबला 21/29 से 8 पॉइंट जीत कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुजफ्फरनगर व निवाड़ी ए के मध्य खेला गया। जिसमें मुजफ्फरनगर ने मुकाबला जीत फाइनल में प्रवेश करने के साथ अपनी जगह पक्की की। कबड्डी टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले फाइनल मुकाबला बांदा व मुजफ्फरनगर के मध्य खेला गया। जिसमें मुजफ्फरनगर कब्बड्डी टीम ने बांदा को 1 पॉइंट्स से हरा कर स्वर्गीय रज्जब खान मेमोरियल कब्बड्डी टूर्नामेंट की फाइनल विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस कबड्डी टूर्नामेंट में सीरज ध्वज सिंह,वात्सल्य शर्मा,शहीद बली,प्रवीण निगम,नीरज निगम,विजय पाल,महेश साहिल,अरुण निगम, प्रवीन पांडेय,शहीद अन्ना,शब्बीर अली जुगनू,आरिफ चीपा,नीरज निगम,पप्पू रम्पा,रमेश यादव,बबलू श्रीवास सहित सैकड़ो पूर्व कबड्डी खिलाड़ी मौजूद रहे। विजेता और उपविजेता टीम की ट्रॉफी स्वर्गीय प्रदीप निगम लाला की स्मृति में उनके पुत्र के द्वारा प्रदान की गई। कब्बड्डी टूर्नामेंट के आयोजक बाबा फरीद,जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल सिंह यादव ने सभी आगंतुकों का माल्यार्पण एवं बैच अलंकरण कर स्वागत किया।







