दिल्ली-लाल किला के नजदीक हुए धमाके के मामले में पकड़ा गया पश्चिम बंगाल का एमबीबीएस छात्र,डिवाइस हुई बरामद

SHARE:

दिल्ली के लाल किला धमाके के मामले में पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में एनआईए ने एमबीबीएस छात्र को गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी ने उसके पास से डिजिटल डिवाइस जब्त की है
बीते दिनों दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के मामले में एनआईए ने जांच तेज कर दी है। इसके तहत जांच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर से एक एमबीबीएस छात्र जानिसुर उर्फ निसार आलम को आतंक संगठनों से कथित संबंधों के शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। निसार हरियाणा की अल-फला यूनिवर्सिटी का छात्र है और लुधियाना में रहता है। उसका पैतृक घर दलखोला के पास कोनाल गांव में है। जानकारी के अनुसार, निसार को सूरजपुर बाजार से तब पकड़ा गया जब वह परिवार में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। अधिकारियों ने उसके मोबाइल लोकेशन डेटा के आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी थी।
डिजिटल डिवाइस बरामद,पड़ताल जारी
सूत्रों ने बताया कि उसे हाल ही में दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के सिलसिले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हालांकि एनआईए ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि निसार का धमाके से सीधे तौर पर क्या संबंध है। मामले में एजेंसी गहनता से पूछताछ कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई