गो मांस की सूचना पर हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा करने के साथ कबाड़ की तीन दुकानों में आग लगा दी। सूचना पर दमकल के साथ पुलिस मौंके पर पहुंची। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मथुरा के गोवर्धन रोड के अजय नगर में गो मांस की सूचना पर गौ रक्षक दल व हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 45 किलो मांस बरामद किया है। इधर हिंदू संगठनों के आक्रोश के बाद तीन कबाड़ की गोदाम में आग लगा दी गई। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस फायर कर्मियों ने करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया। कॉलोनी में तनाव का माहौल है। इसलिए कई थानों का फोर्स मौजूद है। वही मामले की छानबीन की जा रही है।