मध्यप्रदेश-संतान न होने से परेशान पति-पत्नी ने एक ही फंदे में लटककर दी जान,मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

SHARE:

संतान न होने परेशान पति-पत्नी ने एक ही फंदे पर लटककर जान दे दी। उनके पास से एक नोटबुक में दो लाइन का सुसाइड नोट भी लिखा हुआ मिला है। सुसाइड में लिखा है कि दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। दोनों को एक ही चिता पर लिटा देना व हमारी डेडबॉडी मां-बाप को दे देना।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के गांव बरपानी की रहने वाली 22 वर्षीय हाली और 25 वर्षीय राजकुमार की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी। दोनों संतोष कॉलोनी में पिछले तीन साल से किराये के कमरे पर रहे रहे थे। राजकुमार भिवाड़ी की एक फैक्टरी में बतौर श्रमिक कार्य करता था। राजकुमार के पिता, छोटा भाई व मां तीनों इसी कॉलोनी में स्वयं का मकान बनाकर रह रहे हैं। जिस मकान में राजकुमार और उसकी पत्नी रहते थे, उसके दो अन्य कमरों में भी श्रमिक ही रहते हैं। राजकुमार के कमरे में कोई हलचल नहीं होने पर फंदा लगाने का पता चला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों की शादी को पांच साल हो गए थे। लेकिन उन्हें कोई बच्चा नहीं हुआ था, जिसकी वजह से दोनों परेशान रहते थे।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई