प्रोफेसर जयप्रकाश सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। राज्यपाल ने आदेश जारी कर दिया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रो. जय प्रकाश सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. जय प्रकाश सैनी वर्तमान में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति हैं। आदेश के अनुसार, वे कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्य करेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि प्रो. जय प्रकाश सैनी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव तथा लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को भेजी गई है। नियुक्ति आदेश पर कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर एम. बोबडे के हस्ताक्षर हैं।