युवती ने अपने पति पर दोश्तो के साथ जबरियां बिस्तर में लेटने व अनैतिक कार्य कराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
राजधानी लखनऊ में महिला ने पति पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने दोस्तों के साथ अनैतिक कार्य करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि दहेज के लिए पति उसे पीटता है। विरोध करने पर निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता है। तहरीर के आधार पर पति और उसके दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि 14 अक्तूबर 2022 को उनका निकाह हरदोई रोड पर अंधे की चौकी के पास रहने वाले व्यापारी से हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही पति उन पर अतिरिक्त दहेज के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध पर शराब पीकर आए दिन उन्हें पीटता और भूखा रखता था। जिससे वह बहुत परेशान हैं।
विरोध करने पर पति करता है क्रूरता
युवती ने बताया कि एक दिन पति घर पहुंचा और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें पिला दिया। बेहोश होने पर पति के दोस्तों ने उनके साथ अनैतिक कार्य किया। अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाई। होश में आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो पति ने बुरी तरह पीटा। जिससे उसके शरीर मे गम्भीर चोटे आई हुई है।