एसआईआर कार्य में बीएलओ पर बढ़ रहे काम के दबाव के चलते एसआईआर कार्य की तारीख एक सप्ताह और बढ़ा दी गई है। ताकि बीएलओ आसानी से काम को पूरा कर सके।
यूपी में चुनाव आयोग द्वारा करवाए जा रहे एसआईआर अर्थात मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ पर पड़ रहे दबाव को देखते हुए एसआईआर कराने की अंतिम तारीख को एक सप्ताह बढ़ा दिया गया है। अब एसआईआर फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 दिसंबर हो गई है। एसआईआर की डेडलाइन एक सप्ताह बढ़ाए जाने के बाद अब मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 9 दिसंबर के बजाय 16 दिसंबर को होगा और अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी की जगह 14 फरवरी को आएगी। बता दें कि कई जिलों के बीएलओ ने काम के दबाव की शिकायत की थी और कई कर्मचारियों की मौत भी हो गई थी। इसलिए एक सप्ताह की तारीख बढ़ाकर बीएलओ को राहत दी गई है।