लखनऊ-बदमाशों को मालूम है कि बहन-बेटियों को छेड़ा तो सीधा यमराज के यहां से आएगा बुलावा-योगी

SHARE:

सत्र के दौरान योगी जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि गुंडे-बदमाश जानते हैं कि अगर हमने किसी बहन-बेटी को छेड़ा तो यमराज के यहां से तत्काल बुलावा आ जायेगा।
यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा और आखिरी दिन है। सीएम योगी ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा-हमें खुशी है कि हमने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्यों की सूची से बाहर निकाला है। आज प्रदेश में व्यापारियों से गुंडा टैक्स नहीं लिया जाता है। आज अगर कोई गुंडा किसी बेटी को छेड़ता है तो वो जानता है कि जल्द ही यमराज का बुलावा आ जाएगा। अगर आबादी की भूमि पर या किसी सरकारी भूमि पर कोई माफिया कब्जा करके उसपर मॉल बनाकर, या वसूली का अड्डा बनाकर उसके माध्यम से अनैतिक, अवैध गतिविधियों का संचालन करके कोई छांगुर जैसा व्यक्ति वहां अनैतिक गतिविधियों का संचालन करेगा तो बुलडोजर भी चलेगा, उसको कोई रोक नहीं सकता।
योजनाओं की लूट लगी है रोकथाम
मुख्यमंत्री योगी ने सपा पर हमला करते हुए कहा- हमने योजनाओं में जो लूट थी उसे रोका। सपा के लोग इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करते हैं। बड़े-बड़े दावे करते हैं। जेपीएनआईसी पौने दो सौ करोड़ का प्रोजेक्ट था 860 करोड़ खर्च हो जाने के बाद भी अधूरा है। गोमती रिवर फ्रंट 167 करोड़ का प्रोजेक्ट था 1400 करोड़ खर्च हो गए तब भी अधूरा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सिविल वर्क के लिए 15 हजार 200 करोड़ रुपये तय किए गए थे हमने वहीं एक्सप्रेस वे 11 हजार 400 करोड़ रुपये में पूरा करके दिखा दिया। यही सपा के समय इंफ्रास्ट्रक्चर की सच्चाई है।
प्रदेश में नहीं चलेगी गुंडागर्दी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा- यूपी में दंगा और अराजकता नहीं है। दंगे का उपचार क्या है? इस बारे में बरेली के मौलाना से पूछ लीजिए। यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा। अब सब कुछ चंगा है। आपकी पार्टी से सदस्य चुनी गईं पूजा पाल को आपने न्याय नहीं दिलाया। क्योंकि, आपमें हिम्मत नहीं थी। माफिया के सामने झुकना मजबूरी थी। आप उन गुंडों और माफिया के सामने एक गरीब बेटी को न्याय नहीं दे पाए। क्या वो पीडीए की पार्ट नहीं थीं। बेटी चाहे उस पक्ष की या हमारे पक्ष की, हर हाल में न्याय मिलेगा।
हिंदू की हत्या पर चुप हैं आंसू बहाने वाला विपक्ष
मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा-तुष्टिकरण की नीति के कारण ही पाकिस्तान और बांग्लादेश का निर्माण हुआ। बांग्लादेश में एक दलित हिंदू को पीटकर मार दिया गया लेकिन जो लोग गाजा पट्टी पर आंसू बहाते थे उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला क्योंकि उन लोगों के लिए दलित, किसान और महिलाएं सब एक वोट बैंक हैं। तुष्टिकरण की नीति के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ है। अगर विभाजन न होता तो हिंदुओं पर अत्याचार न होता। जब हम लोग बांग्लादेश के अवैध प्रवासियों और रोहिंग्याओं का निकालेंगे तो यही लोग आंसू बहाएंगे क्योंकि इनमें से कई तो इन लोगों के वोट बैंक होंगे। इसीलिए वह कुछ बोल नहीं रहे हैं।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई