लखनऊ-लिव इन में रह रही महिला ने गला काटकर की हत्या,जांच में सामने आई यह वजह?

SHARE:

पति की मौत के लिव इन में रही महिला ने अपने पार्टनर की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। शुरुवाती जांच में महिला की सम्पत्ति हड़पने का मामला प्रकाश में आया है।
राजधानी लखनऊ के बीबीडी के सालारगंज इलाके में एक महिला ने अपने लिव इन पार्टनर की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। घटना से हड़कंप मच गया। मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रत्ना अपने पहले पति की मौत के बाद सूर्य प्रताप सिंह नामके शख्स के साथ लिव इन में रहने लगी थी। सूर्य ने धीरे-धीरे उसकी सारी संपित्त अपने नाम कर ली और उसके साथ मारपीट करता था। विवाद होने पर महिला ने धारदार हथियार से गला काटकर पार्टनर सूर्य की हत्या कर दी। मृतक एवरेडी में काम करता था। मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई