लखीमपुर खीरी-पूंछतांछ के लिये थाना बुलवाये गए युवक ने खाया जहर,परिजनों ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप

SHARE:

पूछताछ के लिए थाना बुलवाए गए युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।
लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस हिरासत में सुजीत मिश्रा नाम के युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सुजीत मिश्रा को एक मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। बताया जा रहा है कि पूछताछ से बचने के लिए सुजीत ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालांकि, युवक ने एक वीडियो के माध्यम से कुछ लोगों पर लगातार धमकी देने व पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके कारण उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराए जाने के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान, बिजुआ सीएचसी में भीरा पुलिस और युवक के परिजनों के बीच तीखी बहस भी हुई। भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। युवक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। वह बार-बार फोन पर आत्महत्या की धमकी दे रहा था। थानाध्यक्ष के अनुसार, मंगलवार को थाने पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए निजी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई